
BY AMIT KUMAR
पाइप है, टोंटी है… लेकिन पानी गायब: लेफ्ट बैंक और कल्याणीश्वरी की हकीकत
लेफ्ट बैंक/कल्याणीश्वरी (पश्चिम बंगाल), 11जुलाई 2025
“स्वच्छ जल ही स्वस्थ जीवन का आधार है” — यह नारा आज भी सिर्फ दीवारों तक सीमित है, क्योंकि लेफ्ट बैंक, क्षेत्र में 2022 में नल लगाने के बाद भी आज तक लोगों को नलों से पानी नहीं मिला है।
योजनाओं का दावा और ज़मीनी हकीकत में अंतर :
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “जल जीवन मिशन” के अंतर्गत हर घर तक नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत देंदुआ ग्राम पंचायत और उससे सटे गांवों में 2022 में नल लगाए गए, लेकिन 3 साल बीतने के बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
जल स्रोत पास में होने के बावजूद भी कई वर्षों से पेय जल की आपूर्ति नहीं हो पाई।
दामोदर नदी नजदीक है। पंप हाउस कल्याणीश्वरी व लेफ्ट बैंक क्षेत्र में मौजूद है, फिर भी जल आपूर्ति बाधित है या कभी शुरू ही नहीं हुई।
नल सूखे पड़े हैं, पाइपलाइन में पानी नहीं आता।
स्थानीय निवासियों की पीड़ा:
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नलों की स्थापना तो हो गई, लेकिन पाइपलाइन या जल स्रोत से कोई जुड़ाव नहीं किया गया, और आज भी लोग तालाब, कुएं या हैंडपंप पर निर्भर हैं।