जमुआटांड़ पंचायत में पीडीएस गड़बड़ी का मामला, 20 जून से मुखिया निरंजन गोप देंगे अनिश्चितकालीन धरना

कतरास : जमुआटांड़ पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में गड़बड़ी को लेकर पंचायत मुखिया निरंजन गोप ने मोर्चा खोल दिया है। मुखिया ने प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिख कर 20 जून से पंचायत सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की जानकारी दी है। उक्त मामले को लेकर मुखिया निरंजन ने खाद्य आपूर्ति मंत्री व उपायुक्त को भी पत्र के माध्यम से जानकारी दी है।

पंचायत की डीलर ममता यादव पर राशन वितरण में अनियमितता और हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं। पंचायत के दो डीलर मुकेश गुप्ता एवं ममता यादव के द्वारा राशन वितरण में हेरा फेरी करने के खिलाफ मुखिया अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!