
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता व पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के जनहित से जुड़े तीन अहम मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
1. झारखंड से बाहर के राज्यों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की बकाया राशि जल्द निर्गत किया जाए।
2. माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में कंप्यूटर साइंस, साइबर सिक्योरिटी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों के लिए B.Ed अनिवार्य कर किया गया है। जबकि राज्य में इन विषयों की बी एड की पढ़ाई नहीं होती है।
3. नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में प्लस टू की पढ़ाई बंद की गई है। जो शैक्षणिक और ग़ैर शैक्षणिक कर्मचारी वैसे संस्थानों में प्लस टू की पढ़ाई करवाने के लिए सालों से कार्यरत थे वे अपने भविष्य को लेकर सशंकित हैं।