
धनबाद जिले के अंचल कार्यालयों में जमीन सम्बंधित कार्यो के निष्पादन के लिये रैयतों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है।लेकिन काम नही हो पा रहा है।
बाघमारा अंचल कार्यालय के कार्यशैली के विरोध में ग्राम स्वराज अभियान बेनर के माध्यम से दर्जनों रैयत जमीन सम्बंधित विभिन्न मांगों को लेकर प्रत्येक मंगलवार कार्य दिवस को पिछले 6 महीने से धरना दे रहे है।धरना पर बैठे रैयतो का जमीन सम्बंधित काम सालो से नही हो रहा है।लगान रसीद काटना,जमीन मापी,कोर्ट के आदेश के बाद जमीन मापी कराना जैसे मांग है।
वही अब रैयतों के धरना को अंचल अधिकारी गलत कह रहे है।
धरना दे रहे लोगो ने कहा कि बाघमारा अंचल कार्यालय में सीधे साधे रैयतों का काम नही होता है।उनलोगों की कोई नही सुन रहा है।जमीन सम्बन्धित काम के लिये दौड़ाया जा रहा है।यहाँ बिचौलियों का बोलबाला है।बिना पैसा दिये कोई काम नही किया जाता है।सीओ बालकिशोर महतो सभी को संरक्षण दे रहे है।
वही सीओ बालकिशोर महतो ने धरना को गलत बताते हुए,सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप धरना देने वाले लोगो पर लगाया है।सीओ ने कहा मंगलवार कार्यालय का कार्य दिवस होता है।ये लोग इसी दिन केवल धरना देते है।फोटो खिंचवाने के बाद धरना खत्म कर देते है।ये लोग बदनाम करने की मंशा से ऐसा कर रहे है।19 मांग इनलोगो की थी।जिसमे 17 काम पर अंडर प्रोसेस है।2 काम और है जिसकी जाँच कर पूरा कर दिया जाएगा।लेकिन इनलोगो की मंशा संतुष्ट होने की नही है बल्कि गलत काम करवाने का दबाव बनाना है।
ऐसी परिस्थिति में कठोर निर्णय वह लेंगे।