
श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ को लेकर निकाला गया विशाल शोभा यात्रा, शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
कतरास: श्री श्री दुर्गा पूजा मैदान केशलपुर रोड पंचगड़ी कतरास बाजार में श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा कतरास नर्मदेश्वर मंदिर से निकाली गई।
इस कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष भक्त शामिल हुए। वहीं 701 महिला और बच्चियों ने माथे पर कलश उठाया।
शोभा यात्रा नर्मदेश्वर मंदिर से शुरू होते हुए पचगढी बाजार का भ्रमण करते हुए सूर्य मंदिर नदी किनारे तक पहुंची। जहां से वापस केशलपुर दुर्गा पूजा मंडप में आकर कलश की स्थापना की गई।
शोभा यात्रा में बज रहे धार्मिक संगीत पर लोग झूमते गाते हुए चल रहे थे, इसके साथी मां कामाख्या चण्डी के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।
जगह-जगह पर सामाजिक संगठन माहुरी वैश्य मंडल समाज सालासर बालाजी मंदिर के सदस्यों के द्वारा शोभायात्रा में चल रहे भक्तों के लिए पानी शरबत बिस्कुट चॉकलेट की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के बारे में व्यवस्थापक श्री श्री सालासर बालाजी मंदिर के पंडित राज बिहारी शर्मा ने बताया कि 9 दिवसीय श्री श्री मां कामाख्या चंडी महायज्ञ का आयोजन पहली बार धनबाद जिले में होने जा रहा है।
जिसमें दिनांक 26 जून 2025 दिन गुरुवार को जल यात्रा मातृका पूजा अग्नि स्थापना एवं पंचांग पूजन किया जाएगा दिनांक 27 6 2025 दिन शुक्रवार को बेदी पूजन चंडी पाठ एवं हवन का कार्यक्रम संपन्न होगा दिनांक 28 6 2025 को नित्य पूजन पाठ एवं हवन का कार्यक्रम होगा दिनांक 29 से 2025 दिन रविवार को नित्य पूजन पाठ एवं हवन होगा दिनांक 30 से 2025 सोमवार को नित्य पूजन पाठ हवन एवं रुद्राभिषेक होगा दिनांक 1.7.25 दिन मंगलवार को नित्य पूजन एवं कामाख्या देवी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित है। 2 जुलाई दिन बुधवार को हवन एवं शिवशास्त्र नाम पूजन का आयोजन होगा दिनांक के 3 जुलाई दिन गुरुवार को नित्य पूजन पाठ एवं हवन का कार्यक्रम होगा दिनांक 4 जुलाई दिन शुक्रवार को कन्या पूजन पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारा का आयोजन समिति के द्वारा किया गया है।
इसके अलावे पांच दिवसीय संगीतमय प्रवचन का कार्यक्रम हेमंत दुबे जी के द्वारा संध्या 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जाएगा।
शोभा यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं भारतीय जनता पार्टी महुदा मंडल के अध्यक्ष शेखर सिंह के अलावे महेश पासवान, भरत शर्मा, ललित साव, प्रकाश राम गुप्ता, चुनचुन गुप्ता, विनय केसरी, बबलू विश्वकर्मा, पप्पू गुप्ता, नवीन गुप्ता, अजय साव, संजय गुप्ता, बिट्टू बासन, राजेश बासन, संजय भगत, बेवी देवी, बीना देवी, किरण देवी, ममता देवी, कीर्ति कुमारी, संजना कुमारी, पंडित पवन पाठक, मुकेश केसरी, संजय केसरी, भरत शर्मा, पप्पू साहब, बबलू सिंह, राजन सेठ, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा आदि शामिल रहे।