
धनबाद जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने न्यू टाउन हॉल में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ढुलू महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप झरिया विधायक रागिनी सिंह,धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित हुए।संगोष्ठी कार्यक्रम में 59 चेंबर और100 समाजिक संगठन के लोग शामिल हुए।सभी लोगो ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर अपना विचार कार्यक्रम में रखा।इस संगोष्ठी में चिकित्सक,,व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षाविद,कई एनजी ओ के प्रतिनिधि कई सामाजिक राजनीतिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा एक देश एक चुनाव चाहती है।यह केवल भाजपा का विचार नही बल्कि देश के 140 करोड़ जनता की मांग है।इस मामले को वे संसद में भी उठाएंगे।इस मांग के पूरा होने से देश आर्थिक तौर से मजबूत होगा। समय की बचत होगी। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर रही है।विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है कोई वीजन नहीं है कोई लक्ष्य नहीं है। प्रधानमंत्री के द्वारा उठाये गए हरेक अच्छे कामों का विरोध करना ही विपक्ष का काम रह गया है।झरिया विधायक ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन होने से देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।अलग अलग चुनाव होने के कारण विकास की गति रुक जाता है।विपक्ष को चिंता है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सभी अच्छे काम अपने कार्यकाल में कर रहे है।विपक्ष के हो हल्ला करने से कोई फर्क नही पड़ता है।जनता की जो आवाज है उसे ही भाजपा करना चाह रही है।वही जिला चैबर अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि एक देश एक चुनाव को लेकर आयोजित संगोष्ठी में 59 चैंबर और 100 सामाजिक संगठन के लोग शामिल होकर अपना विचार रखा है।विपक्ष पक्ष से चैंबर को कोई लेना देना नही है।देश हित मे जो सही है उसे लेकर वन नेशन वन इलेक्शन की बात चैबर कर रही है।एक एजेंडा देश हित मे है एक देश एक चुनाव।