
मुख्यमंत्री जी आपके विकास की सोच को धनबाद नगर निगम के अधिकारी धरातल पर उतरने ही नहीं दे रहे हैं।
न दुकानदार बसे, ना फुटपाथ हुआ
धनबाद : मुख्यमंत्री के आदेश पर चार करोड़ की लागत से धनबाद में दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दो जगहों पर वेडिंग जोन का निर्माण कराया गया। पहला कोर्ट मोड़ के पास कोहिनूर मैदान में और दूसरा झरिया के बनियाहीर में। एक वेंडिंग जोन में निगम को मुख्य रास्ते की तलाश है जबकि दूसरे में कोई वेंडर जाने को इच्छुक ही नहीं है। वेडिंग जोन पर जनता की गाढ़ी कमाई की करीब चार करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च कर दी गई। बावजूद इसके वेडिंग जोन का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। निगम की लापरवाही व सुस्ती के कारण अब तक दोनों वेडिंग जोन सुनसान पड़े हैं। जबकि शहर के कई हिस्सों में नो वेडिंग जोन में दुकानें चलाई जाने से लोग परेशानी उठाने को विवश हैं। धनबाद के कोहिनूर मैदान का उद्घाटन के 2 वर्ष और झरिया वेंडिंग जोन के उद्घाटन के 4 वर्ष बाद भी दुकानदार नहीं पहुंच सके हैं। एक ओर शहर में नो वेंडिंग जोन में दुकानें लग रही हैं तो दूसरी ओर वेंडिंग जोन बेकार पड़े हैं।
हालात ये है कि दुकानें नहीं लगने से वेंडिंग जोन बदहाल होते जा रहा है। जहां तहां गंदगी का अंबार व दिन में मवेशियों के लिए चारागाह तो रात के अंधेरे में शराबियों का अड्डा बन जाता है वेंडिंग जोन। जहां कोहिनूर मैदान में 4 दुकानें है वहीं बनियाहीर में शून्य की स्थिति है। हालात ये है कि दुकानें आवंटन के बाद भी दुकानें नहीं लग रहे हैं। फिलहाल दुकानें नहीं लगने से नगर निगम ने आवंटन को रद्द कर दिया है। कभी कबार अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद कुछ दिन तक दुकानें वेंडिंग जोन में सजती है। लेकिन स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। कोहिनूर मैदान के दुकानदारों ने कहा ग्राहक बहुत कम आते हैं, वेंडिंग जॉन के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी नहीं होने से लोग जाम के कारण से आने में कतराते हैं वहीं झरिया वेंडिंग जोन में दुकानदार नहीं जा है।
झरिया के बनियाहीर स्थित 232 स्टालों वाले वेंडिंग जॉन का हाल देखिए। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 2 करोड़ रुपए से निर्मित इस वेंडिंग जोन का उद्घाटन वर्ष 2021 में हुआ किंतु दुकानों के आभाव में आज वेंडिंग जोन वीरान पड़ा है। दुकानें नहीं लगने एवं रख रखाव के आभाव में स्थिति बदहाल होती जा रही है।
कोहिनूर मैदान में करीब 1.89 करोड़ रुपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस वेंडिंग जोन का उद्घाटन 14 जून 2023 को हुआ था। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी यहां दुकानों की रौनक नहीं लौट पाई। धनबाद नगर निगम की निष्क्रियता के चलते वेंडिंग जोन वीरान पड़ा है।
192 दुकानों की क्षमता वाले इस वेंडिंग जोन में केवल 3-4 दुकानें ही सक्रिय हैं। शेष स्टॉल खाली पड़े हैं, कहीं ताले जड़े हैं, तो कहीं धूल जमा है।
वेंडिंग जोन में बाजार शिफ्ट करने से शहर में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को भी सुविधा मिलती।
करोड़ों की लागत से बना वेंडिंग जोन बिना उपयोग के बर्बाद हो रहा है।

स्थिति दुरस्त कराने का निर्देश देंगे – सुनील कुमार, प्रधान सचिव, नगर विकास
वेंडिंग जोन में वेंडर अभी तक क्यों शिफ्ट नहीं किए गए, इसके बारे में पूछताछ करूंगा। वेंडिंग जोन में वेंडर्स शिफ्ट करने और स्थिति दुरस्त कराने का निर्देश देंगे
अभियान चलाकर वेंडर्स को करेंगे वेंडिंग जोन में शिफ्ट – रविराज शर्मा, नगर आयुक्त धनबाद
कोहिनूर मैदान तक पहुंच सुगम बनाने के लिए बेहतर मार्ग की तलाश कर रहे हैं। अभियान चलाकर वेंडर्स को वहां जगह दी जाएगी। बनिया ही में दुकानदार वहां जाना ही नहीं चाहते। उनके समस्या का समाधान करने का कोशिश करेंगे।
