कामरेड रघुनाथ महतो की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
तोपचांची। प्रखंड के दुमदुमी पंचायत अंतर्गत नरकोपी गांव में शुक्रवार को स्वर्गीय पूर्व मुखिया कामरेड रघुनाथ महतो की 9वीं पुण्यतिथि सादगीपूर्वक मनाई गई। स्व. महतो तोपचांची के प्रथम निर्विरोध मुखिया थे। वे वर्ष 1942 में मैट्रिक उत्तीर्ण कर सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय हुए थे। वे लेखक, अनुवादक, झारखंड आंदोलनकारी और सामाजिक क्रांति के जननायक माने जाते थे।
कार्यक्रम की शुरुआत उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर की गई।
इस अवसर पर हलधर महतो, संतोष महतो, जगदीश चौधरी, सदानंद महतो, राहुल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हलधर महतो ने स्व. महतो के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे पांच भाषाओं के अनुवादक थे तथा चौदह भाषाओं को बोलने और समझने की क्षमता रखते थे।
सदानंद महतो ने कहा कि रघुनाथ महतो ने जीवन भर क्रांतिकारी, लेखक और समाज सुधारक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संतोष महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता और आज उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
राहुल महतो ने बताया कि वे स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के परम मित्र थे और अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल, धनबाद से ग्रहण की थी।
कार्यक्रम में प्रमोद महतो, महेंद्र महतो, दयानंद प्रमाणिक, अनंतलाल महतो, बबलू महतो, कुलदीप प्रमाणिक, सरजू प्रसाद महतो, देवानंद महतो, तिलकचंद महतो, दुर्योधन महतो, दीपक प्रमाणिक, गिरिधारी महतो, दिनेश महतो, टेकलाल महतो, छेदी महतो, सुनीता कुमारी, गीता देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।




